छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार रात हत्यारों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर धारदार हथियार से काट डाला

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार रात हत्यारों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर धारदार हथियार से काट डालाChhattisgarh Crimes। तहसील ऑफिस के पास खून से सने युवक के पैरों के निशान मिले हैं। हत्यारों से बचने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं पाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम करण बघेल है, जो रेलवे कॉलोनी का रहने वाला था। पुलिस की मानें तो युवक की उम्र करीब 24 से 30 साल के बीच है। युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। दाहिने पैर पर बुरी तरह से वार किया गया है।

 

कांग्रेस ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा समेत बीजेपी सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रवक्ता जावेद खान ने कहा कि शाह के जाते ही सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। उनके कार्यक्रम स्थल से चंद दूरी पर युवक का मर्डर हुआ है।

 

वहीं भाजपा प्रवक्ता और जगदलपुर के मेयर संजय पांडेय ने कहा कि सरकार अपना काम बहुत मुस्तैदी से कर रही है। मर्डर करने वाले आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। कांग्रेस की सरकार में क्राइम सबसे ज्यादा था , लेकिन भाजपा की सरकार में क्राइम का ग्राफ गिरा है। जानिए क्या है पूरा मामला ?

 

दरअसल, शनिवार देर रात करण बघेल रेलवे कॉलोनी अपने घर से मां दंतेश्वरी मंदिर के पास घूमने आया था। इस दौरान मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित तहसील कार्यालय और दशहरा भवन के पास करण का कुछ अज्ञात युवकों के साथ विवाद हो गया।

 

इस दौरान विवाद इतना बढ़ा की मारपीट की नौबत आ गई। विवाद के बीच युवकों ने करण को पीटना शुरू कर दिया। इनमें से किसी ने करण के दाहिने पर धारदार हथिया से वार कर दिया। इससे करण के दाहिने पर से खून बहने लगा। तहसील ऑफिस के पास खून से सने पैरों के निशान

 

आरोपियों के हमले के बाद करण भागने की कोशिश की, लेकिन करण भाग नहीं पाया। करण के भागने के दौरान तहसील ऑफिस के पास खून से सने पैरों के निशान बन गए हैं। हमलावरों ने धारदार हथियार से बार-बार वारकर करण को मार डाला।

 

मर्डर के बाद आरोपी लाश को तहसील ऑफिस के पास ही फेंककर भाग गए। करण के दाहिने जांघ पर गहरे घाव के निशान हैं। मर्डर स्पॉट पर खून ही खून फैल हुआ है। रात में ही स्थानीय लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस की टीम खंगाल रही CCTV फुटेज

 

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची थी। मर्डर स्पॉट से सबूत जुटाए गए हैं। मौके पर खून से सने पैरों के निशान मिले हैं। आसपास की दुकानों और सरकारी भवनों में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।

 

कांग्रेस प्रवक्ता जावेद खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। गृहमंत्री विजय शर्मा सबसे बड़ी वजह है। उन्हें लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कोई भी अनुभव नहीं है। एक बार के बने विधायक को प्रदेश की कानून व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। साय सराकर प्रदेश की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किया है।

Exit mobile version