
शहीद पार्क से आगे बढ़ने पर पोस्ट ऑफिस रोड से अचानक एक बाइक सवार ट्रक के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे ट्रक का ब्रेक एक तरफ लगा और वाहन दाईं ओर खिसक गया, जिसकी चपेट में बाइक सवार युवक और युवती आ गए।
हादसे में युवक घायल, युवती बाल-बाल बची
ट्रक पेड़ से टकराकर रुक गया, जिससे युवती बाल-बाल बच गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ट्रक में लदा चावल खाली कराया और ड्राइवर को बाहर निकालने में मदद की।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।