
तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे डेविड की मौत हो गई। बताया जा रहा है डेविड की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। चार महीने का उसका एक बेटा भी है। डिवाइडर से जा टकराई बाइक
मुजगहन और करहीभदर के बीच स्थित मोड़ पर यह हादसा हुआ। अचानक उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिसके बाद वे डिवाइडर से जा टकराए। इस घटना में डेविड पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पावस गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने डेविड के शव को मर्च्युरी में रखवाया।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
ग्रामीणों के अनुसार डेविड की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी, और वह चार महीने के बेटे का पिता था। पेशे से पेंटर डेविड हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था। दीपावली त्योहार की वजह से वह रिश्तेदारों के यहां बिना रुके घर लौट रहा था।
इस दौरान यह हादसा हो गया। बालोद टीआई शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि अगले सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिर हाल आगे की कार्रवाई जारी है।