
कांग्रेस के इस पोस्ट में लोग अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं। इसमें एक यूजर ने लिखा कि अराजकता फैल रही है। छत्तीसगढ़ियों को जगाने की जरूरत है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि हर दिन क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नशाखोरी बढ़ रहा है। इनके ऊपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर स्थित श्मशान घाट के पास हिस्ट्रीशीटर विक्की और उसके साथ 3-4 लड़के हैं। साथ में एक लड़की भी है। ये सभी लोग मिलकर युवक को पीट रहे हैं। आरोपियों के सामने युवक बार-बार माफी मांग रहा है, लेकिन वह नहीं मान रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि बदमाश डंडे और लोहे की रॉड से युवक को पीट रहे हैं। पीठ और पैरों पर डंडे और लोहे की रॉड से कई बार वार किए हैं, जिससे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पीटते वक्त बदमाश कह रहा है कि उस पर पहले से ही कई केस चल रहे हैं। मुखबिरी के शक में पीट रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि, विक्की खोचड़ नाम का युवक रानू सिंह की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। एक युवती और कुछ लड़के भी वहां मौजूद हैं, जो लगातार डंडे और लोहे की रॉड से युवक को पीट रहे हैं। युवक लगातार माफी मांग कर गिड़गिड़ा रहा है। आरोपी पिस्टल दिखाकर भी युवक को डरा रहा है।