पिथौरा में लापरवाह चालक की हरकत से बड़ा हादसा — कार का दरवाजा अचानक खोलने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, रायपुर में चल रहा इलाज कोमा की गंभीर स्थिति से जुझ रहे मुकेश अग्रवाल

शिखा दास
महासमुन्द (पिथौरा)

✍🏽 पिथौरा में लापरवाह चालक की हरकत से बड़ा हादसा — कार का दरवाजा अचानक खोलने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, रायपुर में चल रहा इलाज कोमा की गंभीर स्थिति से जुझ रहे मुकेश अग्रवाल

पिथौरा के
वार्ड क्रमांक 11 निवासी निखिल अग्रवाल ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके चाचा मुकेश अग्रवाल गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

निखिल अग्रवाल ने बताया कि वे उसी समय शर्मा जड़ी-बूटी दुकान में पूजा सामग्री खरीद रहे थे, तभी अनुराग ट्रेडर्स की ओर से सफेद रंग की कार (क्रमांक CG 06 GQ 6295) तेज और लापरवाहीपूर्वक गति से आकर जुगल किशोर अग्रवाल की दुकान के सामने अचानक ब्रेक मारकर बीच सड़क पर रुक गई।

कार चालक ने बिना ध्यान दिए ड्राइवर साइड का दरवाजा अचानक खोल दिया, उसी समय पीछे से स्कूटी में सवार उनके चाचा मुकेश अग्रवाल आ रहे थे, जो दरवाजे की चपेट में आकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल मुकेश अग्रवाल को सेतकुंवर नर्सिंग होम, राजासेवैया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई और रायपुर के एमएमआई अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज जारी है।

निखिल अग्रवाल ने बताया कि वे चाचा के इलाज के लिए रायपुर गए थे और लौटकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अपराध धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
:

विगत दिनों 17/10/2025 को लगभग 10.15 बजे मुकेश अग्रवाल पिता मदन अग्रवाल का एक कार एक्सीडेंट से सिर व पैर में गंभीर चोटें होने की सूचना है

कार चालक व कार सरकड़ा निवासी खिलेश्वर सिन्हा पिता गंगा राम सिन्हा के होने की पुष्टि सफेद कार नम्बर c g 06 c q 6295 सी. सी. टी. वी . फुटेज में कैद ।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मुकेश अग्रवाल का रायपुर स्थित एम एम आईं हॉस्पिटल के कोमा में हालात गंभीर होनी की जानकारी!

ऐसी अनहोनी घटनाओं से सभी को सीख लेनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना कभी बताकर नहीं आती। यह घटना हम सभी के लिए एक गहरी सीख है — चाहे वह कार चालक हो या बाइक या स्कूटी चलाने वाला।
इस वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि ज़रा सी लापरवाही भी कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

कार का गेट अचानक खुलना और स्कूटी सवार मुकेश अग्रवाल का ज़मीन पर गिर जाना व उनका गंभीर रूप से घायल होना बेहद दुखद है।

नगरवासी प्रभु श्रीराम से प्रार्थना कर रहे हैं कि मुकेश भैया शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटें।

छग क्राईम्स की भी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना दुआ है//

Exit mobile version