
आज गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में दरभा में लगभग 10 मिमी बारिश हुई है। दुर्ग में सबसे ज्यादा तापमान 33.2 डिग्री और अंबिकापुर में सबसे कम 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
अक्टूबर में अब तक 64% ज्यादा बरसा पानी
इस बार अक्टूबर में अब तक सामान्य से 64% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 22 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 49.3 मिमी वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 80.7 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
10-12 दिन देरी से लौटा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है, जबकि इसके बाद की बारिश को ‘पोस्ट मानसून’ यानी मानसून के बाद की बारिश माना जाता है। फिलहाल देशभर से मानसून लौट चुका है।
छत्तीसगढ़ में आमतौर पर 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा की तरफ से मानसून लौटना शुरू होता है, लेकिन इस बार वापसी में देरी हुई। इस बार प्रदेश में मानसून सामान्य से करीब 10-12 दिन देरी से लौटा है।