
बताया जा रहा है एक युवक भी महिला के साथ था। फिलहाल थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों की तलाश जारी है। चोरी किए सोने के हार का वजन 23 ग्राम है। जिसकी कीमत करीब ढाई लाख बताई जा रही है। कारोबारी ने थाने में की शिकायत
दरअसल ये पूरी घटना आरंग के नवकार ज्वेलर्स शॉप में हुई। धनतेरस के दिन दुकान में काफी भीड़ थी। तभी महिला और युवक ने उठाईगिरी करके लाखों रुपए के दो हार पार कर दिए। सर्राफा कारोबारी ने मामले की शिकायत थाने में की है। कर्मचारियों को बातों में उलझाया, फिर चोरी की
आरंग थाना प्रभारी चेतन दुबे ने बताया कि सर्राफा कारोबारी ऋषि पारख ने आरोपियों की शिकायत की है। जिसके मुताबिक 18 अक्टूबर को धनतेरस के कारण दुकान में ग्राहकों की काफी भीड़ थी।
भीड़ कम होने के बाद रात 9 बजे सोने-चांदी के जेवरात की जांच के दौरान पाया गया कि सोने के दो हार, लगभग 23 ग्राम वजन वाले, जिन पर हॉलमार्क MG 83.3 अंकित था, गायब हैं।
कारोबारी और दुकान के कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज में जांच की तो पता चला कि शाम करीब 5 बजे महिला और युवक दुकान में आए थे। उन्होंने हार देखने के दौरान कर्मचारियों को बातों में उलझाया और दुकान में रखे सोने के हार चोरी कर लिया। कारोबारी ने पुलिस को सूचना दी है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे अफसर
आरंग पुलिस और एसीसीयू की टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। आरोपी किस दिशा से आए थे? किस दिशा में गए? इसका पता लगाया जा रहा है। जांच अधिकारियों का कहना है, कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।