रायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ हुई

Chhattisgarh Crimesरायपुर में राज्योत्सव से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। पुलिस ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल और क्रांति सेना के सदस्यों को हिरासत में लिया है। संगठन के सदस्यों ने इस घटना को छत्तीसगढ़ की अस्मिता पर हमला बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। प्रदर्शन के दौरान एक शख्स छत्तीसगढ़ महतारी के लिए रोते हुए नजर आया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

 

वहीं, मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिसने ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं कांग्रेस ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ की अस्मिता खतरे में है। हमारी संस्कृति से छेड़छाड़ करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। जानकारी के मुताबिक, शहर के VIP चौक स्थित राम मंदिर के पास छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगी हुई थी। अज्ञात लोगों ने शनिवार देर रात मूर्ति को नुकसान पहुंचाया। सुबह घटना का पता चलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

 

सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

 

महतारी की मूर्ति का सिर खंडित हुआ

 

दरअसल, इस मूर्ति की स्थापना छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने राम मंदिर तिराहा के पास की है। किसी असामाजिक तत्व ने मूर्ति को दीवार से उखाड़कर खंडित कर दिया है और सिर भी अलग हो गया है। इस घटना के बाद से छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के सदस्यों में आक्रोश है। वे पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

Exit mobile version