छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के जजावल गांव में दीपावली की रात युवक के मर्डर मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के जजावल गांव में दीपावली की रात युवक के मर्डर मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार किया है। मृतक युवक की पत्नी ने अपनी मां के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद दोनों आरोपी महिलाओं ने हत्या को छिपाने के लिए भूत-प्रेत का बहाना बनाया था। यह मामला चंदौरा थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या था मामला

 

जानकारी के मुताबिक, आनंद सिंह (35 वर्ष) अपनी पत्नी बसंती और बच्चों के साथ ग्राम जजावल के गोदीपारा में रहता था। आनंद दीपावली के दिन काम कर घर लौटा। घर में उसकी पत्नी बसंती दो बच्चों के साथ थी।

 

बसंती रात को दो बच्चों को लेकर अपनी बेटी को लेने गांव में ही स्थित मायके चली गई। बसंती ने बताया कि वह दूसरे दिन 21 अक्टूबर को वह वापस घर लौटी तो आनंद सिंह का खून से लथपथ शव बिस्तर में पड़ा था। पत्नी का दावा-भूतों ने की हत्या

 

आनंद की पत्नी बसंती ने ग्रामीणों से कहा कि उसके पति को भूत-प्रेतों ने मार डाला है। इसके बाद घटना की सूचना आनंद के भाई ने चंदौरा थाने में दी।

 

पूछताछ में पत्नी ने जुर्म कबूला

 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। शक के आधार पर मृतक की पत्नी बसंती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नशे की आदत और मारपीट की वजह से की हत्या

 

बसंती ने बताया कि पति आदतन शराबी था। वो चरित्र को लेकर मुझ पर शक भी करता था। शराब के नशे में रोज की तरह झगड़ा करता था। दीपावली के दिन भी वो शराब के नशे में घर आया और मारपीट करने लगा। आनंद के रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उसने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस वारदात में उसकी मां फूलमती ने भी साथ दिया। सूरजपुर के एडिशनल एसपी संतोष महतो ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों, पत्नी बसंती और सास फूलमती को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version