
डॉक्टरों की माने तो ये जन्म से ही कमजोर था। पुलिस अब नवजात के मां-बाप का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 2 दिन पहले इलाके के लोग परपा में स्थित माता रुक्मणी आश्रम के पास से गुजर रहे थे।
बच्चे का इलाज चल रहा था
तभी उन्होंने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक कपड़े से लिपटा हुआ एक दिन का नवजात बच्चा पड़ा हुआ था। उन्होंने आस-पास के लोगों समेत पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। वहीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। सबसे पहले बच्चे को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
आज हो गई मौत
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बच्चे को अपनी निगरानी में रखा। 2 दिनों तक उसका इलाज किया गया। जिसके बाद आज बच्चे की मौत हो गई। वहीं पुलिस इलाके के CCTV कैमरे खंगाल रही है। थाना प्रभारी मोहम्मद तारीक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।