छत्तीसगढ़ के IAS अफसर यशवंत कुमार की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के IAS अफसर यशवंत कुमार की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अब उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यशवंत इस समय प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हैं।

छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में लिखा गया है कि यह जिम्मेदारी अब तक IAS अफसर हिमशिखर गुप्ता संभाल रहे थे। यशवंत कुमार के कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से हिमशिखर श्रम विभाग के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

झारखंड के रहने वाले हैं यशवंत कुमार

2007 बैच के आईएएस अफसर यशवंत कुमार झारखंड के रहने वाले हैं। करियर के शुरुआती दिनों में वो बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। इसके अलावा यशवंत कुमार नारायणपुर, बीजापुर, रायगढ़ और जांजगीर–चांपा जिले के कलेक्टर रह चुके हैं।

Exit mobile version