छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों ने एक बार फिर से काफी मात्रा में धान फसल को नुकसान किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हाथियों ने एक बार फिर से काफी मात्रा में धान फसल को नुकसान किया है। रात भर में 42 किसानों की कई एकड़ फसल चौपट हो गई। जिसकी जानकारी लगने के बाद विभाग नुकसान का आंकलन में जूट गया है।

शनिवार की रात को हाथियों का दल जंगल से निकलकर गांव के आसपास खेतों में पहुंचा। जहां हाथियों ने 42 किसानों की धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

जिसमें कटाईपाली, बेहरामुड़ा, लोटान, देउरमार में 21 किसानों की फसलों के अलावा फुलीकुंडा में 9, बोजिया में 8, औरानारा में 2 के अलावा इंचपारा में भी 2 किसानों की धान की फसलों को हाथियों ने चौपट कर दिया।

हाथियों की जानकारी ग्रामीणों को लगने पर मामले की सूचना वन अमला को दी गई। जहां वनकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उनसे छेड़छाड़ नहीं करने की समझाईश दी। वहीं सुबह वन अमला द्वारा नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है।

78 हाथियों की मौजूदगी विभागीय रिकार्ड के अनुसार जिले के दोनों वन मंडल में 78 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। जिसमें छाल के लोटान में 19, बोजिया में 15, लैलूंगा रेंज के तिलाईदरहा में 13, बोरो रेंज के इंचपारा में 13 के अलावा अन्य रेंज भी अलग-अलग दल में हाथी मौजूद हैं। वहीं रायगढ़ रेंज के पड़िगांव में 2, घरघोड़ा के छर्राटांगर और दनौट में 1-1 हाथी विचरण कर रहे हैं।
Exit mobile version