
वहीं रविवार को गरियाबंद जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगातार 4 घंटे फायरिंग हुई, लेकिन जंगल का सहारा लेकर नक्सली मौके से भाग निकले थे। फिलहाल सभी फरार नक्सलियों की सर्चिंग जारी है। दिन पहले -तेलंगाना बॉर्डर पर हुआ था मुठभेड़
इससे पहले 5-6 नवंबर को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे गए थे। अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में दोनों ओर से फायरिंग हुई थी। मुठभेड़ मद्देड एरिया कमेटी से हुई थी। इस दौरान जंगल से जवानों ने बड़ी तादाद में हथियार बरामद किए थे