छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने 11 जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियों का ऐलान कर दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने 11 जिलाध्यक्षों की नई नियुक्तियों का ऐलान कर दिया। बस्तर ग्रामीण, कांकेर, सुकमा, जगदलपुर, बेमेतरा, भिलाई, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, जगदलपुर शहर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

किन चेहरों को मिली जिम्मेदारी

युवा कांग्रेस की नई सूची के अनुसार, कांकेर में राजेंद्र राजू दुबे और महेंद्र नायक, बस्तर रूरल में अभिषेक डेविड, जगदलपुर शहर में नीकेत राज झा, सुकमा में आर्यन चौहान, बेमेतरा में प्रांजल तिवारी, भिलाई नगर में इमाम खान, बिलासपुर रूरल में सुनील पटेल, जांजगीर-चांपा में पंकज शुक्ला, सक्ति में प्रताप चंद्र, रायगढ़ रूरल में उस्मान बैग और सारंगढ़–बिलाईगढ़ में शुभम बाजपेई को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

अब प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट का है इंतजार

इस नई नियुक्ति सूची के बाद अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों की लिस्ट का इंतजार और बढ़ गया है। माना जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी दीपक बैज की छत्तीसगढ़ वापसी के बाद आज ही नई सूची जारी हो सकती है। खबर ये भी है कि इस बार संगठन में बड़ा बदलाव देखने मिलेगा। 41 जिलाध्यक्षों में से सिर्फ पांच को ही दोबारा मौका दिए जाने की संभावना है, क्योंकि इन पदों पर कुछ ही महीने पहले नियुक्तियां हुई थीं। बाकी जिलों में नए चेहरों का आना तय माना जा रहा है।

कांग्रेस पहली बार परफॉर्मेंस-बेस्ड सिस्टम लागू कर रही है, जिसके तहत हर छह महीने में जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा होगी। दुर्ग, पाटन, सरगुजा, अंबिकापुर और बलरामपुर के वर्तमान जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा सकते हैं।

किस जिले से कौन हैं दावेदार

जिलाध्यक्षों की रेस में कई नामों पर चर्चा भी तेज है। रायपुर शहर से प्रमोद दुबे, सुबोध हरितवाल, कुमार मेनन और विनोद तिवारी, रायपुर ग्रामीण से प्रवीण साहू, उधोराम वर्मा और भावेश बघेल, कोरबा शहर से नत्थू और पालूराम, कोरबा ग्रामीण से मनोज, खैरागढ़ से सुनील, अशोक साहू, हेमंत वैष्णव और रंजीत चंदेल, वहीं धमतरी से निशू, तारणी और पंकज महावर का नाम सामने आ रहा है।

युवा कांग्रेस की नई नियुक्तियों के बाद अब नजरें प्रदेश संगठन की सूची पर हैं, जो किसी भी वक्त जारी हो सकती है।

Exit mobile version