
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक साल में किसानों के खातों में 35 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब किसान के घर खुशहाली आएगी, तभी छत्तीसगढ़ का विकास होगा।
हरेली तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और पुरानी परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में आने वाले लोगों को फरा-चिल्ला बांटा गया। साथ ही कई तरह के पारंपरिक पकवान भी बनाए गए।
मुख्यमंत्री निवास परिसर को नीम और आम के पत्तों, गेंदे के फूलों और पारंपरिक ग्रामीण सजावट से विशेष रूप से सजाया गया।