
उन्होंने बताया कि पत्नी का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। किसी दूसरे के मोबाइल से उन्होंने कोंडागांव में इलाज के लिए जाने की बात कही थी। जब अस्पताल में पता किया गया, तो वहां उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। परिवार ने सभी रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
सोने के गहने पहने निकली थीं
रैयमती घर से निकलते समय लाल रंग की साड़ी पहने थीं। उनके पास एक बैग में कपड़े थे। वह सोने का मंगलसूत्र, कान में सोने के टॉप्स और नाक में सोने की फूली पहने हुई थीं। लापता जनपद सदस्य की पहचान के लिए सहायक उप निरीक्षक यशवंत सेन ने बताया कि वह काली सांवली रंग की हैं और उनकी ऊंचाई करीब 5 फुट है।
उन्होंने यह भी बताया कि वह हिंदी, हल्बी और छत्तीसगढ़ी भाषा अच्छी तरह बोल लेती हैं। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज जांच भी शुरू कर दी है। मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और जिस नंबर से कॉल आया था, उसे ट्रेस किया जा रहा है।