रायगढ़-कोतरलिया सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण बिलासपुर और रायगढ़ के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई

Chhattisgarh Crimesरायगढ़-कोतरलिया सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण बिलासपुर और रायगढ़ के बीच चलने वाली चार मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गई है। यह कार्य 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलेगा, जिससे इस अवधि में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, चक्रधरनगर ब्लॉक केबिन को चौथी रेललाइन से जोड़ने का कार्य 21 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच विभिन्न तिथियों में किया जाएगा। इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन अल्पकालिक रूप से बाधित रहेगा।

रद्द की गई मेमू ट्रेनों की डिटेल

रद्द की गई मेमू ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है: 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। इसी अवधि में बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू भी रद्द रहेगी।

इसके अतिरिक्त, 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी। वहीं, 22 नवंबर से 2 दिसंबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू रद्द रहेगी।

कुछ ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है। 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

Exit mobile version