
उसने ASI पति की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में प्रशांत कुमार प्रकाश के चेहरे, सिर, गले और हाथों में चोटें आई हैं। इसके बाद प्रशांत कुमार प्रकाश ने खुद मीडियाकर्मियों को अपनी फोटो भेजकर मारपीट करने की जानकारी दी है। पति बोला- जेवर नहीं दिलाया तो किया हमला
मीडियाकर्मियों को ASI प्रशांत कुमार प्रकाश ने अपनी फोटो भेजकर बताया कि, उसने पत्नी को गोल्ड ज्वेलरी नहीं दिलाया। इस कारण उसने विवाद किया। जब वे सो रहा था, तब पत्नी ने हमला कर मारपीट की है।
पत्नी ने कहा- बेटी से की मारपीट, इसलिए पीटा
इस मामले में प्रियंका प्रकाश ने कहा कि, पति प्रशांत हमेशा शराब पीकर मारपीट कर परेशान करते हैं। वे बेटी को मार रहे थे, इस कारण मैंने हाथ छोड़ा। फिलहाल कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। पिता के निधन के बाद मिली अनुकंपा नियुक्ति
बता दें कि, प्रशांत कुमार प्रकाश को पिता हेमंत प्रकाश के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति मिली है। बताया गया है कि वे पहले सरगुजा आईजी के कार्यालय में पदस्थ थे। शराबखोरी की शिकायतों के बाद उन्हें हटाकर बलरामपुर पोस्टेड किया गया है। वहीं, पत्नी प्रियंका अंबिकापुर के एक बड़े निजी स्कूल में शिक्षिका है।