
बताया जा रहा है कि ड्राइवर भागने की फिराक में ट्रक को और तेज भगा रहा था, इससे शव और भी ज्यादा क्षत-विक्षत हो गया। लेकिन बाइक गाड़ी में बुरी तरह फंसी होने के कारण ट्रक को रोकना पड़ा। डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा
चश्मदीदों के मुताबिक, फंसी हुई इक सड़क पर घिसटती हुई करीब डेढ़ किलोमीटर तक आगे बढ़ती रही। बाइक को घसीटते हुए गाड़ी गोरपा तक पहुंच गई, जहां जाकर वाहन को रोका गया।
तब तक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और युवक की शरीर भीषण रूप से क्षत-विक्षत हो चुका था। घटना को देख आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और भीड़ मौके पर जमा हो गई।
स्थानीय लोगों ने पकड़ा ट्रक ड्राइवर को
इसी बीच ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर वाहन को सड़क किनारे छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और धमधा थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को ट्रक ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक युवक की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक दुर्ग जिले के जालबांधा का रहने वाला है। अपराध पंजीबद्ध की तैयारी
इस मामले में धमधा टीआई युवराज साहू ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पुलिस गई थी। अभी तक मृतक के परिजन नहीं आए हैं। पुलिस जांच कर रही है। ड्राइवर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। परिजनों के आने के बाद मामला पंजीबद्ध किया जाएगा।