
10 दिसंबर की रात करीब 8 बजे मनबोध यादव अपनी स्कूटी में सवार होकर घर से निकला था, जिसके बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस दौरान उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे। 11 दिसंबर की सुबह जानकारी मिली कि मनबोध की खून से लथपथ लाश पड़ी है।
खबर मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की जांच कर संदेही को पकड़कर पूछताछ कर रही है। टीआई विजय चौधरी ने बताया कि हत्यारे को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ कर घटना की जानकारी ली जा रही है। कैरेक्टर पर शक, पति ने प्रेग्नेंट पत्नी को मार डाला
दूसरी घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, जहां 10 दिसंबर की रात विवाद के बाद पति ने अपनी प्रेग्नेंट पत्नी पर सब्बल से वार कर उसे मार डाला। वारदात के बाद पति फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
ससुराल में रहता था आरोपी, आए दिन होता था विवाद
पुलिस के अनुसार ग्राम लोफंदी निवासी संतोषी केंवट (30) की शादी 6-7 साल पहले तखतपुर के खपरी के रहने वाले जितेंद्र केंवट के साथ हुई थी। उनकी एक 5 साल की बेटी है। उसकी पत्नी गर्भवती हो गई, जिसके कारण वो दो महीने से अपने ससुराल लोफंदी में रह रहा था। चरित्र शंका के चलते की हत्या
जितेंद्र अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था, जिसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता था। 10 दिसंबर की रात दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रहे थे।
वहीं, सास-ससुर, साली और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। करीब 12.30 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान जितेंद्र ने अपनी पत्नी पर सब्बल से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
चिल्लाते हुए बेटी ने नाना-नानी को दी जानकारी
इस वारदात के दौरान उसकी पांच साल की बेटी की नींद खुल गई। अपनी मां को खून से लथपथ और पापा को भागते देखकर उसकी बेटी चिल्लाने लगी। वो शोर मचाते हुए अपनी नाना-नानी को उठाई, जिसके बाद परिजन कमरे में गए, तब संतोषी खून से लथपथ पड़ी थी।
उन्होंने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मर्डर का आरोपी जितेंद्र केवट (35) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।