छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पिता ने अपनी ही 16 साल की बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दो साल तक रेप किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पिता ने अपनी ही 16 साल की बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दो साल तक रेप किया। नाबालिग जब घर में अकेली रहती थी तब आरोपी उसके साथ मारपीट करता था और दुष्कर्म करता था।वहीं आरोपी पीड़िता को धमकी देता कि अगर किसी को भी इस बारे में बताया तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।घटना के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना और चक्रधर नगर थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

 

आरोपी छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को मारता-डांटता

 

मिली जानकारी के अनुसार, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 साल की एक नाबालिग लड़की अपने माता-पिता और दो छोटे भाइयों के साथ रहती थी। उसकी मां दूसरों के घरों में काम करती थी, जबकि उसका पिता घर पर ही रहता था और कोई काम नहीं करता था। वह अक्सर बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर मारता-डांटता भी था।

 

26 जनवरी 2023 को लड़की नए कपड़े पहनकर अपनी सहेलियों के साथ पार्क में घूमने गई थी और वहां फोटो खिंचवा रही थी। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया। जब वह घर लौटी, तो उसका पिता उसपर चिल्लाने लगा और मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। नाबालिग ने उसका विरोध किया, तो उसे धमकता और कहता कि इस बारे में किसी को बताया तो वो पूरे परिवार को जान से मार देगा। पीड़िता ने डर से बात छुपाए रखी

आरोपी की धमकी से सहमी नाबालिग ने यह बात किसी को नहीं बताई। उसके बाद से जब भी घर में कोई नहीं रहता, तो वह नाबालिग के साथ मारपीट कर शारीरिक संबंध बनाता।

 

10 दिसबंर 2025 को नाबालिग जब घर में अकेली थी, तो आरोपी उसके साथ फिर से मारपीट कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद वह स्कूल चली गई। शाम को जब वह स्कूल से घर लौट रही थी।

 

पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी

 

इस दौरान उसकी मां से रास्ते में मुलाकात हुई। जब उसने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता बुधवार को महिला थाना पहुंची और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

 

मामले को गंभीर मानते हुए महिला थाना प्रभारी और चक्रधर नगर थाना की पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी

DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना में अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच और कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version