
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही रतनपुर तहसीलदार शिल्पा भगत और रतनपुर थाना प्रभारी भी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
घायलों के नाम
सुरेंद्र विश्वकर्मा, ड्राइवर
मंजय कुमार
राजेश्वर राम
दीपक कुमार
सनोज यादव कमालुद्दीन अंसारी –चालक
राकेश कुमार सिंह
कु. सलोनी सिंह
सुनीता सिंह
शाहजहां खातून
चिंता कुमारी
अशरफी सिंह गंभीर चोट लगे यात्री सिम्स रेफर
घायलों में सुरेन्द्र विश्वकर्मा, मंजय कुमार, कमालुद्दीन अंसारी, राकेश कुमार सिंह और सलोनी सिंह को बेहतर उपचार के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
SSP रजनेश सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा कि घटना को कोई ज्यादा हताहत नहीं हुआ है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स भेज दिया गया है। ड्राइवर के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए है। 1 यात्री के कमर में चोट पहुंची है।