सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो पूर्व आईपीएस अधिकारी अब केंद्र सरकार की प्रमुख एजेंसियों में अपनी सेवाएं देंगे

Chhattisgarh Crimesसारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो पूर्व आईपीएस अधिकारी अब केंद्र सरकार की प्रमुख एजेंसियों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें आशुतोष सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली है। जबकि पुष्कर शर्मा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगे। छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एसपी रह चुके हैं। यहां से उन्हें महासमुंद जिले में एसपी के पद पर पदस्थ किया गया था। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें सीबीआई में एसपी बनाया गया है।

 

सीबीआई में उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) रहेगा। इसी तरह आईपीएस अधिकारी पुष्कर शर्मा भी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पूर्व एसपी रहे हैं। यहां से उन्हें माना बटालियन रायपुर में कमांडेंट के पद पर तैनात किया गया था।

 

अब उन्हें इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति दी गई है। गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग का आदेश जारी किया था, जिसके बाद सोमवार को राज्य सरकार ने उन्हें औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है। अब वे अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के लिए दिल्ली रवाना होंगे।

Exit mobile version