सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई

Chhattisgarh Crimesसारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। खनिज अमले टिमरलगा क्षेत्र में चार वाहन जब्त किए। इनमें तीन हाईवा और एक ट्रेलर शामिल हैं, जो चूना पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए वाहनों में से हाईवा (सीजी 13 एक्यू 6504) को कलेक्टर परिसर में रखा गया है। अन्य दो हाईवा (सीजी 13 एआर 8389, सीजी 13 एवाय 9848) और ट्रेलर (सीजी 13 एटी 3111) को सारंगढ़ थाने की सुरक्षा में सौंपा गया है। यह कार्रवाई खान-खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत की गई है।

 

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनिज भंडारण और परिवहन की सूचना मिलने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सरकारी राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version