
पूछताछ में छात्रों ने बताया कि तीनों ने सैमपुर से मारपीट की कोशिश की, जिससे डरकर वह सीढ़ियों से भागकर छत पर चढ़ गया। बताया गया कि आरोपी छात्र भी उसके पीछे-पीछे छत पर पहुंचे। डरकर सैमपुर ने खुद को बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। नीचे कंक्रीट सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके साथियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी छात्रों में नोउई कुर माजाक (23), सबरी पालीनो उर्फ टोनी (22) और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन (22) शामिल है। तीनों साउथ सूडान के निवासी हैं। अब जानिए पूरा मामला
22 दिसंबर 2025 की शाम मंदिर हसौद थाना पुलिस को सूचना मिली कि निजी यूनिवर्सिटी का छात्र सैमपुर जुदे चौथी मंजिल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पहले सद्भावना अस्पताल, फिर बालको अस्पताल और बाद में मेकाहारा अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच में पता चला कि सैम का एक लड़की से विवाद हुआ था। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को बुला लिया था। डर के कारण सैम चौथी मंजिल की ओर भागा था।
घटना के बाद लड़की और उसका बॉयफ्रेंड डर गए थे और सैम के दोस्तों द्वारा मारपीट की आशंका के चलते वे भिलाई थाने पहुंचे थे। बाद में दोनों को पूछताछ के लिए थाना मंदिर हसौद भी लाया गया था। जांच के बाद 3 छात्रों को अरेस्ट किया गया है।