
कांग्रेस नेताओं पर संत-महात्माओं को लगातार अपमानित
भाजयुमो जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन ने कांग्रेस नेताओं पर संत-महात्माओं को लगातार अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के प्रवचन और धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम की महिमा से सनातन धर्म जागृत हो रहा है।
देवांगन ने यह भी कहा कि धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने वालों को सनातन धर्म और संतों पर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सनातन का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी भविष्य में कहीं नहीं होगी।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवंत सिंह चहल, विकास दुआ, अश्वनी पांडे, बंटी नाग, रौनक पटेल, शीतल पटेल, सोनमणि, संतोष सिंह, सखाराम कोर्राम, सुमन शुक्ला, सोनसिंह, सती बघेल सहित भाजपा के समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे।