छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर एक ढाबे में जा घुसी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर एक ढाबे में जा घुसी। इस दुर्घटना में एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना धमतरी जिले के बॉर्डर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ‘दादा ट्रेवल्स’ की यह बस पुरुर से धमतरी की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार बस ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड को पार किया और बेकाबू होकर सीधे ढाबे की ओर बढ़ गई।

 

ढाबे परिसर में एक पेड़ होने के कारण बस उससे टकराकर रुक गई। गनीमत रही कि पेड़ ने बस को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि बस पेड़ से न रुकती तो और भी गंभीर परिणाम हो सकते थे।

 

इसी दौरान बस ने एक साइकिल सवार महेंद्र रावटे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महेंद्र रावटे हाटकेश्वर वार्ड के निवासी हैं। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version