
आरोपियों के पास से बरामद हुई शराब, स्कूटी और मोबाइल
पूछताछ में दोनों ने अपना नाम ग्राम धनोरा निवासी संतोष गिरी (47) और सेक्टर-5 भिलाई नगर राज नायक (19) बताया। तलाशी के दौरान आरोपी राज नायक के कब्जे से स्कूटी में रखी प्लास्टिक बोरी से 10 बोतल रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की (7.50 बल्क लीटर, कीमत 8,400 रुपए), एक सिल्वर रंग की एक्टिवा (कीमत 40,000 रुपए) और एक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत 15,000 रुपए) बरामद किया गया। दूसरे राज्यों से लाकर बेचते थे शराब
वहीं, आरोपी संतोष गिरी के पास से खाकी रंग के कार्टन में भरे 48 पौवा रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की (8.64 बल्क लीटर, कीमत 4,800 रुपए) और सैमसंग कंपनी का मोबाइल (कीमत 10,000 रुपए) जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर दूसरे राज्यों से अवैध रूप से शराब लाकर दुर्ग–भिलाई शहर में बेचते थे।
न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल
इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के साथ धारा 111(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया है। साथ ही पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।