छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कालीपुर स्थित तालाब में स्कॉर्पियो वाहन डूब गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कालीपुर स्थित तालाब में स्कॉर्पियो वाहन डूब गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर 4 युवकों की जान बचा ली है। बताया जा रहा है कि शनिवार (17 जनवरी) रात सभी युवक क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे थे। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, तीनों 4 साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए हुए थे। रात में सभी कालीपुर से जगदलपुर की तरफ लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। वहां आस-पास मौजूद लोगों की नजर वाहन पर पड़ी। लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। जवान भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद किसी तरह वाहन को बाहर निकाला गया। 3 युवकों की पानी में डूबने से जान चली गई। जबकि अन्य लोग घायल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, हादसे के कारण का पता लगा रहे हैं।

 

मृतकों में सभी जगदलपुर के रहने वाले

 

मनीष नेवर (41)

शेखर (33)

भावेश नागे (38)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तालाब जगदलपुर के आउटर इलाके में है। हादसे के समय वहां कोई नहीं था। घायल 4 युवकों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें मामूली चोटें आई है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Exit mobile version