छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वन कर्मियों ने 6 किलोमीटर पीछा कर अवैध रेत की गाड़ी पकड़ी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वन कर्मियों ने 6 किलोमीटर पीछा कर अवैध रेत की गाड़ी पकड़ी है। 3 फरवरी को जुआटोला से गौरेला की तरफ एक ट्रक आ रही थी, जिसमें अवैध रेत लदा था। रेत माफिया कार पर सवार था। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने पीछा किया, लेकिन ट्रक ड्राइवर गाड़ी और तेज भगाने लगा। आरोप है कि माफिया ने वन कर्मियों पर हमला करने और उन्हें कुचलने की कोशिश भी की। हालांकि वे सुरक्षित बच गए।

 

दूर तक पीछा करने के बाद अमरकंटक बॉर्डर पर गाड़ी रोककर पकड़ ली गई। लेकिन कार सवार रेत माफिया गाड़ी छोड़कर भाग निकला। दोनों गाड़ी बरामद कर ली गई है। मामला गौरेला वन परिक्षेत्र का है। सूचना के बाद कार्रवाई

 

वन विभाग को अवैध रेत तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम अमरकंटक बॉर्डर पर पहुंची। मध्य प्रदेश की ओर से आ रही रेत से लदी गाड़ियों को टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया।

 

गाड़ी छोड़कर भागा तस्कर

 

इस दौरान वनकर्मियों ने इसका वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वनकर्मियों के सुरक्षित बच निकलने के बाद, टीम ने कार्रवाई करते हुए एक रेत से लदी ट्रक और एक कार जब्त कर ली।

 

हालांकि, तस्कर अपनी गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गौरेला रेंजर प्रबल दुबे ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और फरार तस्करों की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version