सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने थाना से महज 500 मीटर दूर स्वीपर मोहल्ले में छापेमारी कर 70 किलोग्राम गौ-मांस बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesसारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस ने थाना से महज 500 मीटर दूर स्वीपर मोहल्ले में छापेमारी कर 70 किलोग्राम गौ-मांस बरामद किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन मुख्य सरगना वीरेंद्र रात्रे सहित पांच अन्य आरोपी कार्रवाई से पहले फरार हो गए।यह कार्रवाई गौ माता सेवा समिति के सदस्यों की शिकायत पर की गई। दरअसल, पुलिस को लंबे समय से गौ-मांस तस्करी की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहल्ले में दबिश दी और कई घरों में ताले तोड़कर तलाशी ली।

 

जहां से भारी मात्रा में गौ-मांस का जखीरा मिला। बता दें कि कुछ महीने पहले भी पुलिस ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा था, लेकिन तब भी मुख्य सरगना पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका था। 8 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 9 बजे गौ-मांस की बड़े पैमाने पर तस्करी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों को भनक लग गई थी, जिसके चलते वीरेंद्र रात्रे और अन्य कई नामी चेहरे मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस ने कुल आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में संतोष प्रेमी, विजय कुमार और मोहन खूंटे शामिल हैं। फरार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र रात्रे, सुखबाई मिरी, फूलबासन, जानकी और कन्हैया के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। वीरेंद्र रात्रे को बताया गया गौ-मांस तस्करी का मास्टरमाइंड

 

गौ-मांस तस्करी के मामले में आरोपी वीरेंद्र रात्रे को मोहल्ले में गौ-मांस तस्करी का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मोहल्लेवासियों के अनुसार करीब आधा दर्जन से अधिक घरों में गौ-मांस का बड़ा जखीरा रखा गया था।

 

साथ ही वीरेंद्र रात्रे के निर्देश पर गौ-मांस को सुखाकर भी रखा जाता था। बताया गया कि इस बड़े तस्करी नेटवर्क में वीरेंद्र रात्रे की टीम सक्रिय थी और कई स्थानों पर गौ-मांस की आपूर्ति की जा रही थी।

 

अवैध कब्जे वाले घरों में चल रहा था गौ-मांस का अवैध कारोबार

 

मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि गौ-मांस तस्करी करने वालों के गैंग ने अवैध कब्जा कर घर बनाकर उन्हें गौ-मांस के अवैध व्यापार का केंद्र बना रखा है। कई घरों से लगभग 70 किलो गौ-मांस भी बरामद किया गया है।

 

लोगों का कहना है कि स्वीपर मोहल्ले के कई घर अघोषित रूप से कसाईखाना बन चुके हैं, जिससे पूरे मोहल्ले का माहौल खराब हो गया है। प्रशासन से बुलडोजर कार्रवाई की मांग

 

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि अवैध कब्जे में बने घरों में गौ-मांस का बड़ा कारोबार संचालित करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।

 

लोगों का कहना है कि जिन घरों में गौ-मांस का अवैध व्यापार चल रहा है, उन्हें बुलडोजर कार्रवाई कर नेस्तनाबूद किया जाए।

 

कड़ी कार्रवाई से ही बंद होगा अवैध व्यापार

 

मोहल्लेवासियों ने कहा कि अवैध कब्जे वाले इन घरों पर कड़ी कार्रवाई करने से ही गौ-मांस तस्करी और अवैध व्यापार पर रोक लग सकेगी।

Exit mobile version