गौरगांव में विशाल देवी मड़ई मेला का आयोजन एवं रात्रि कालीन कार्यक्रम लोकरंग अर्जुंदा की शानदार प्रस्तुति

Chhattisgarh Crimes

*मैनपुर से 35 किमी एवं राजापडाव से 22 किमी की दूरी पर बसा गाँव गौरगाँव*

 

*पूरन मेश्राम/मैनपुर*। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र के सुदूर वनांचल गांँव गौरगांँव में 11 फरवरी दिन बुधवार को विशाल देवी मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। रात्रि कालीन कार्यक्रम लोकरंग अर्जुंदा की शानदार प्रस्तुति होगी। जहां क्षेत्र भर के देवी देवताओं के साथ ही जिला धमतरी क्षेत्र एवं उड़ीसा राज्य से भी बाजे गाजे के साथ देवी देवता डांग डोली सहित आगमन होगा। तत्पश्चात समस्त देवी देवता डाँग डोली को गाँव प्रमुख झाँकर पुजारी बैगा सिरहा के द्वारा स्वागत करते हुए मड़ई भाँठा मे यथोचित स्थान देकर सेवा पूजा किया जावेगा।देवी देवताओ के द्वारा मड़ई मेला मे विविध प्रकार के खेल दिखाकर सेवाकारियो को आशीर्वाद देगें। क्षेत्रीय मुखियाओं एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा राजापडा़व क्षेत्र के सुख समृद्धि खुशहाली के लिए देवी देवताओं से आशीर्वाद मांँगा जावेगा। देवी मड़ई मेला में दैनिक उपयोग के सामाग्री के अलावा बच्चों के लिए मनोरंजन खिलौना एवं सोने चांदी की जमकर खरीदारी भी होगी। मड़ई मेला का सफल संचालन के लिए सलाहकार फरसू राम नेताम,मंगऊ राम मरकाम, गोमा राम मंडावी, धनसाय नेताम, माता पुजारी चैनसिंह नेताम, मावली पुजारी राजू लाल नेताम,ग्राम पटेल सुकलाल नेताम के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया है। जिसके देखरेख एवं मार्गदर्शन में देवी मड़ई मेला का सफल आयोजन किया जा सके।अध्यक्ष ईश्वर सिंह नेताम,उपाध्यक्ष भगवान सिंह नेताम, सचिव तिलक राम मंडावी, सहसचिव प्रभु लाल विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष रामनाथ नेताम,उप कोषाध्यक्ष लच्छू राम मंडावी एवं सदस्य गण देवनाथ मरकाम, कन्हैया मरकाम, हरचंद मंडावी,हिंदू राम नेताम, चिमन नेताम, सियाराम मंडावी, कैलाश नेताम, निरंजन नेताम, मंथन कुंजाम, चैतू राम नेताम, सखाराम कुंजाम,फिरतू राम नेताम, मंगवा राम मरकाम, रामचंद्र मंडावी, सोन सिंह नेताम को सर्व सहमति से देवी मड़ई मेला के कमान सौंपी गई है। समिति के द्वारा समस्त लोगो को गौरगाँव देवी मड़ई में पहुंँचने के लिए सादर निवेदन किया गया है। उक्ताशय की जानकारी युवा सक्रिय मुखिया साथी कमलेश नेताम ने दिया है।

Exit mobile version