
एनएच विभाग का जवाब- किसी दबाव में काम नहीं कर रहे
इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ मोहन सिंह नागरे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि विभाग किसी राजनीतिक दबाव में काम नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे नियमों के खिलाफ लगे सभी होर्डिंग्स को नोटिस जारी किया जा रहा है। अब तक 15 लोगों को भेजा गया नोटिस
एसडीओ नागरे के अनुसार, अब तक कुल 15 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें अलग-अलग राजनीतिक दलों, संगठनों और निजी व्यक्तियों के होर्डिंग शामिल हैं। विभाग को अब तक दो लोगों से लिखित जवाब भी मिल चुका है।
होर्डिंग से बढ़ता है हादसों का खतरा
विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा में सड़क किनारे लगाए गए होर्डिंग्स से यातायात बाधित होता है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है और सुरक्षा से जुड़े खतरे पैदा होते हैं। इसी वजह से नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस नेताओं ने विभाग से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि केवल एक राजनीतिक दल को निशाना बनाया गया तो कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। वहीं एनएच विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वाले सभी होर्डिंग्स पर एक जैसी कार्रवाई जारी रहेगी।