
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद युवकों ने अपने कुछ दोस्तों को फोन किया। मौके पर पहुंचे दोस्तों ने सबसे पहले गाड़ी की नंबर प्लेट उखाड़ दी, ताकि वाहन की पहचान छिपाई जा सके। पुलिस ने गाड़ी जब्त किया
सूचना मिलने पर डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर कार के भीतर और आसपास शराब की बोतलें बिखरी मिलीं। पुलिस ने शराब की बोतलों के साथ वाहन को जब्त कर लिया है। कुछ लोग इस मामले को सामान्य हादसा बताकर रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे थे।