
इसी दौरान सड़क के बीच में 10-10 किलो के दो आईईडी श्रृंखला में लगे मिले। आशंका है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इन्हें लगाया था। बम निरोधक दस्ते ने सावधानी बरतते हुए दोनों आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों की साजिश नाकाम हुई है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।