फड़ मुंशियों को जन घोषणा के अनुरूप 25 हजार मानदेय दें भाजपा सरकार – पंकज मांझी

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/मैनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर फड़ मुंशियों को 25,000 वार्षिक मानदेय देने का वादा किया था आज सरकार बने दो साल हो गये है लेकिन सरकार आज दो साल बाद भी अपने वायदे को पूरा नही कर पाई है।

उक्त बाते अमलीपदर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज मांझी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। कांग्रेस नेता पंकज मांझी ने कहा कि अब तेन्दूपत्ता तोड़ाई का सीजन भी आ गया है तेन्दूपत्ता खरीदी का सिलसिला जारी हो गया है साख कर्तन प्रशिक्षण का आयोजन कर साख कर्तन का प्रशिक्षण भी फड़ मुंशियों को दिया जा रहा है छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप गरियाबंद जिला वनोपज सहकारी संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुसाय को पत्र लिखकर तेंदूपत्ता फड़ मुंशियों को उनके कमीशन के अतिरिक्त 25,000 वार्षिक मानदेय देने की मांग की है राज्य में 902 प्राथमिक समितियों के लगभग 11,000 फड़ मुंशी कम मानदेय के कारण रोष में हैं क्योंकि वे वनोपज संग्रहण की रीढ़ हैं। उन्होने बताया कि फड़ मुंशी न केवल तेंदूपत्ता संग्रहण बल्कि बीमा, छात्रवृत्ति, और सर्वे जैसे कार्य भी संभालते हैं। लेकिन वर्तमान में इन्हें बहुत कम लगभग 7200 सालाना मानदेय मिलता है, जो महंगाई के इस दौर में अपर्याप्त है इतने कम मानदेय से फड़ मुंशियों के सामने आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होने मांग किया है कि भाजपा सरकार अपने वादे के मुताबिक फड़ मुंशियों को सालाना 25 हजार वार्षिक मानदेय प्रदान करे इसके लिए उनके द्वारा पत्र भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा गया है।

Exit mobile version