शोभा मे सीआरपीएफ द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों और बच्चों को बांँटी जरूरत के सामाग्री

Chhattisgarh Crimes

 

खुश नजर आए ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे क्षेत्र के लोग एवं स्कूली बच्चे।

 

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिला गरियाबंद के पुलिस थाना शोभा में नक्सल विरोधी अभियान के तहत 211 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कंपनियों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ परिचालनिक अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त ई/ 211 कंपनी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को मुख्य धारा में लाने की भावना से सुदूर इलाकों में लगातार समाज सेवा जन कल्याण के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किए जाते हैं।

इस कार्यक्रमों में ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है। इससे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जन सामान्य का स्थानीय पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों के प्रति आदर भाव एवं विश्वास की भावना में बढ़ोतरी देखी गई है।

इससे नक्सली गतिविधियों में भी प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल रहे हैं।

इन्हीं उद्देश्यों को लेकर 25 फरवरी दिन बुधवार को ई / 211 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल शोभा द्वारा कन्या आश्रम शाला शोभा खेल मैदान में विशाल सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता 211 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विजय प्रताप कमांडेंट, रंजन कुमार बहाली द्वितीय कमान अधिकारी, इकबाल अहमद उप कमांडेंट, डॉ देवीनेनि तपस्विनी चिकित्सा अधिकारी 211 बटालियन संतोष कुमार सहायक कमांडेंट 211 बटालियन एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, सरपंच ग्राम पंचायत शोभा घनश्याम मरकाम, सरपंच ग्राम पंचायत गोना नरबती नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत अड़गडी फूलमती नेताम, और शाला के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल नेगी के मुख्य आथित्य मे 3 ग्राम पंचायत शोभा,गोना,अड़गडी के सैकड़ो जरूरतमंद ग्रामीणो एवं स्कूली बच्चो को जरूरत के सामग्रियों का वितरण करते हुए हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसका भरपूर क्षेत्र वासियों ने फायदा उठाया। सिविक एक्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट विजय प्रताप ने कहा कि गरियाबंद जिला को नक्सली मुक्त जिला बनाने में आप सभी का सार्थक सहयोग मिल रहा है। मित्रवत व्यवहार से ही यह सब संभव हो सका है। अब भय मुक्त होकर अपने जीवन निर्वाह करने में आप सब सक्षम होंगे। मूलभूत सुविधाओं से वंचित गांव में भी अब विकास रफ्तार पकड़ेगी। अपने उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि दूर दराज के क्षेत्रों में सीआरपीएफ के द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम रखकर जरूरतमंदों को रोजमर्रा की सामग्रियों का वितरण करते हुए पुलिस और ग्रामीणों के बीच में अपनापन लगाव स्थापित किया गया है वह तारीफे काबिल है। सरपंच ग्राम पंचायत शोभा घनश्याम मरकाम ने कहा कि स्कूली बच्चे आने वाले कल के भविष्य हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सीआरपीएफ के द्वारा स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं स्पेशल मेडिकल जांच शिविर का आयोजन करके वास्तव में क्षेत्र वासियों का दिल जीत लिया। साइबर ठगी से बचने के उपाय को विस्तारित रूप से जानकारी देते हुए उपस्थित जन समुदाय को डायल 1930 की जानकारी शोभा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ो जरूरतमंदों को टेलीविजन,कंबल,सोलर लालटेन, पानी भंडार हेतु सिंटेक्स, गैती,फावड़ा, साड़ी, लूंगी, गमछा, क्रिकेट बैट, टेनिस बॉल, क्रिकेट स्टम्प,फुटबॉल, वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, पतीला,डेंगचा,बगोंना, स्टील प्लेट, स्टील ग्लास, चप्पल, एवं स्कूली बच्चों को स्कूली बैग, स्कूल ड्रेस एवं स्टेशनरी सामान का वितरण किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने सिविक एक्शन प्रोग्राम एवं निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का सैकड़ो क्षेत्र वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने खुले मन से प्रशंसा किया गया।

Exit mobile version