
परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजा सुबह करीब 8 बजे अपने एक परिचित के साथ घूमने निकला था। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और गंज पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
फुटेज में बिट्टू यादव राजा को अपने साथ ले जाते नजर आया। बाद में घटनास्थल के पास भी उसकी मौजूदगी सामने आई। घेराबंदी कर पुलिस ने बिट्टू को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पैसे मांगने को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में सामने आया कि राजा और बिट्टू गहरे दोस्त थे। कुछ दिन पहले बिट्टू की गाड़ी में टूट-फूट हो गई थी। उसका खर्च बिट्टू राजा से मांग रहा था। बिट्टू का कहना था कि नुकसान राजा की वजह से हुआ था।
कई बार पैसे मांगने पर भी राजा ने रकम नहीं दी। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर बिट्टू ने राजा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।