
बोगस बिलिंग और टैक्स चोरी की शिकायत पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि विभाग को इन फर्मों के खिलाफ GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर यह रेड डाली गई। जांच के दौरान दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया गया है।
छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड मिले हैं। इन सभी दस्तावेजों और डेटा को जब्त कर विस्तृत जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं।
हालांकि, इस मामले में अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। जांच और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।