छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। ख्याति विश्वकर्मा (25) ने लव मैरिज किया है, लेकिन उसका 16 साल के लड़के से अफेयर था। इंस्टाग्राम पर दोनों की फ्रेंडशिप हुई, जिसके बाद बातचीत और मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। 1 अप्रैल को ख्याति ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया, जहां उसे इमोशनली ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। गलत होने का एहसास होने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी महिला पर पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ है। रेप के बाद डराया-धमकाया

 

पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका। बाद में हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद महिला गिरफ्तार

 

शिकायत के बाद कबीरधाम पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version