कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए

Chhattisgarh Crimesकांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए। मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया गया और नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम किया गया। यह सफलता कांकेर पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम को थाना परतापुर क्षेत्र अंतर्गत मुरूसुलनापा के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान मिली। जवानों को नक्सलियों की ओर से पहले से लगाए गए दो प्रेशर कुकर आईईडी मिले।

 

हर आईईडी का वजन लगभग 5 किलोग्राम बताया गया है। बरामद किए गए इन शक्तिशाली विस्फोटकों को बीएसएफ की बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम ने तुरंत मौके पर ही डिफ्यूज कर निष्क्रिय कर दिया।

Exit mobile version