छत्तीसगढ़ में आज से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आज से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। गरज-चमक और आंधी-तूफान की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है, जिससे मौसम धीरे-धीरे साफ और शुष्क होने लगेगा। हालांकि मौसम विभाग ने कल के लिए कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इसके बाद अगले 3 दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर फिर से तेज होने की संभावना है।

 

बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान लगभग स्थिर रहा। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई। मनोरा, कांसाबेल और जशपुरनगर में 10-10 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

 

वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38.5°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 17.5°C दर्ज किया गया।

Exit mobile version