
पहली घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की है। जानकारी के मुताबिक, सुशीला वर्मा (45) और बेला कली पंसारी (48) पेंड्रा की रहने वाली थी। रोज की तरह मॉर्निंग पर निकली थी।
गुरुवार (9 अप्रैल) सुबह पेंड्रा-गौरेला बाइपास पर तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे 15 से 20 फीट तक उछल कर दूर जा गिरीं। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद भागा ड्राइवर
महिलाओं को टक्कर मारने के बाद बोलेरो सड़क किनारे खड़ी यात्री बस से जा भिड़ी, जिससे गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गया, जबकि हेल्पर संदीप यादव अंदर में बुरी तरह फंस गया। वहीं ड्राइवर लल्लू और उसका साथी मौका पाते ही भाग निकला। कड़ी मशक्कत के बाद हेल्पर को निकाला गया बाहर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हेल्पर को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए पास के अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। महिलाओं के शव का भी पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था वाहन
गौरेला पुलिस के मुताबिक, कैंपर वाहन कोरबा से कटनी कैमूर की ओर जा रहा था। मामले में मर्ग कायम कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केस 2 – बलरामपुर-रामानुजगंज में बाइक पुलिया से गिरी
दूसरी घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनवाल थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, खुशबू दिन खातून (19) अपने पति मोहम्मद सुल्तान के साथ अपने ससुराल कुंडपान से सनवाल बैंक किसी काम से जा रही थी।
इसी दौरान उनकी बाइक पुलिया के पास असंतुलन होने के कारण वह गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें सनवाल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
सड़क की ऊंचाई बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में पुलिया सड़क से कुछ ऊंची होने के कारण हादसा हुआ माना जा रहा है। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य साधना संतोष यादव मौके पर पहुंचीं और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि खुशबूदिन की शादी दो साल पहले ही हुई थी। इस हादसे का मुख्य कारण सड़क की इंजीनियरिंग में खामी को बताया जा रहा है।