
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। कल यानी 16 अप्रैल से बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। इस दौरान पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई बना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41.2°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9°C अंबिकापुर में दर्ज हुआ। इस दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई और कोई सक्रिय मौसम प्रणाली भी नहीं है।