राजापडा़व क्षेत्र मे अंबेडकर जयंती पर उमडा़ जन सैलाब,भव्य रैली ने बांधा समां

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जरहीडीह मे विशाल रैली और सभा का आयोजन

पूरन मेश्राम/मैनपुर।

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर विकासखंड मुख्यालय मैनपुर राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम जरहीडीह मे ग्राम पंचायत अड़गडी एवं जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के नेतृत्व में विशाल रैली एवं सभा का आयोजन किया गया। रैली शोभायात्रा की शुरुआत स्थानीय अंबेडकर चौक मे बाबा साहेब की प्रतिमा मे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला-पुरुष,युवा, बच्चे,जनप्रतिधी एवं जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के मुखियाओ ने स्वस्फूर्त उत्साह पूर्वक भाग लिया।

सभी ने हाथों में नीले झंडे और बाबा साहेब के चित्र लेकर जय भीम तथा डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के नारे लगाए गये यह विशाल रैली जरहीडीह मुख्य गलियो से होकर सड़क मार्ग अंबेडकर चौक पहुंँची और विशाल सभा का आयोजन किया गया। ग्राम जरहीडीह के युवाओं महिलाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर रैली में शामिल हुए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत अड़गडी फूलमति नेताम, विशेष अतिथी जनपद सदस्य रमूला बाई मरकाम,सर्व आदिवासी समाज राजापड़ाव क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील मरकाम, जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम,पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार नेताम,उप सरपंच सरवन मरकाम,पत्रकार एवं वरिष्ठ समाजसेवी पूरन मेश्राम प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा यह दिन न केवल बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन और संघर्षों को याद करने का मौका है बल्कि न्याय सामाजिक समानता और मानव अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता भी जरूरी है। दलित उद्धारक, नारी सशक्ति,मानव अधिकार, मानवीय समांतर, अर्थशास्त्री महान विद्वान, महामानव बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मना रहे हैं तो हमें इस बात का भी संकल्प लेना चाहिए कि हम उनके बताएं मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय की स्थापना कर सके।

इतना पावरफुल संविधान होने के बाद भी आज हमारा यह हाल है तो सोचो उस समय कलम के बादशाह बाबा साहेब कैसे लड़ा होगा जिसने हम सबको बराबरी का हक दिया।

सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष सुनील मरकाम ने शिक्षा,समानता और संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। बाबा साहेब के बताएं रास्ते शिक्षित रहो संगठित रहो संघर्ष करो के दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया खास करके युवाओं को विशेष रूप से कहा कि वे बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश के विकास में योगदान दें। जय अंबेडकरवादी युवा संगठन के अध्यक्ष पतंग मरकाम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन,उनके संघर्ष और उनके द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने ने बताया कि बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उद्बोधन में जनपद सदस्य रमूला बाई मरकाम ने कहा,, बाबा साहेब दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित समुदायों को आगे बढ़ाने शिक्षित होने और अपने हक अधिकार के लिए निरंतर संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने की बात कही गई। सरपंच ग्राम पंचायत अड़गडी फूलमती नेताम ने कहा कि उबड़ खाबड़ रास्ते से राह चलना मुश्किल होता है वैसा ही समाज में उच्च नीच भेदभाव रहेगा तो विकास अवरुद्ध हो जाता है,हम सबको साथ लेकर चलना होगा।कार्यक्रम मे क्षेत्र के वरिष्ठजनों ने बाबा साहेब के योगदानों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने की अपील की उन्होंने कहा कि डॉ.बाबा साहेब अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और समाज में भाईचारा, समानता तथा न्याय स्थापित करने का संकल्प लेते हुए पुलिस प्रशासन और ग्राम पंचायत अड़गडी के मार्गदर्शन में नशा पान नहीं करने एवं साइबर ठगी से बचाव और उपाय के लिए जन जागरूकता अभियान चलाई जा रही है उस पर अमल करने की बात कही गई।इस भव्य आयोजन ने राजापडा़व क्षेत्र में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूरन मेश्राम एवं आभार पूर्व सरपंच कृष्ण कुमार नेताम ने किया।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन शोभा प्रधान आरक्षक माधव ध्रुव,आरक्षक राजेश्वर महावीर,देवराज ध्रुव पूरी तरह मुस्तैद रहा। रैली के साथ पुलिस बल भी मौजूद थे,ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।रैली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान प्रमुख रूप से सुकदेव नेताम,बजनंद गोटा,मंगलू राम मरकाम,मोहिता गोटा, मोतीराम नेताम,कामूराम, फूलों बाई मांझी,मोहन मरकाम,मंगलू राम मरकाम,बाला राम मरकाम,राजकुमार नेताम, तिलक मरकाम, प्रेमलाल सूर्यवंशी, मनोज कुमार जगत,ज्योतिष मरकाम, रामसिंह मरई,खोलबाहरा जगत,सुरेश पटेल,सरजू सोरी,कुंती पटेल,कार्तिक मरकाम,सुकराम,पुष्पा डोंगरे,हिरौंदी डोंगरे, संतोष डोंगरे,गणेशी बाई,चंदा विश्वकर्मा,तुलसी डोंगरे, अंकित प्रजापति, सोहन विश्वकर्मा,नील पटेल, देवचरण सूर्यवंशी,सोमारी बाई सहित बड़ी संख्या मे राजापडा़व क्षेत्र के लोग लोग उपस्थित थे।