गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर से देवभोग मार्ग पर ओवर सीट एवं परमिट नियम का उल्लंघन करने वाले बसों पर की गई कार्यवाही

पूरन मेश्राम/मैनपुर। यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु 18 अप्रैल शनिवार को गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो कि यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रूपये का चालानीय कार्यवाही किया गया। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नही जाएगा। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यवाही की गई है।गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करने पर कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

Exit mobile version