पुलिया निर्माण सहित अपनी मांगों को लेकर अभ्यारण्य क्षेत्र के सैकडो़ ग्रामीणों ने 13 घंटा से नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग पर किया चक्काजाम

Chhattisgarh Crimes

*अमाड़, देवझर अमली, कुमकोट नागेश के लिए लाईफलाईन पट्टाबहाल नाला मे पुलिया निर्माण को पहुंचाई गई बाधा तो तेज गर्मी मे चक्काजाम मे बैठे ग्रामीण*

 

पूरन मेश्राम/मैनपुर। नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग गरियाबंद देवभोग उड़ीसा जोड़ने वाले मार्ग में आज मंगलवार सुबह 5 बजे से शासन प्रशासन से नाराज अभ्यारण्य क्षेत्र कोर जोन के ग्रामीणों ने ग्राम जुगाड़ के पास चक्काजाम शुरू कर दिया चक्काजाम की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन मे हड़कंप मच गया और चक्काजाम मे बैठे सैकड़ो ग्रामीणों को मान मनौव्वल करने लगातार अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। सुबह 5 बजे से ही अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्रामीण अपने पूर्व चेतावनी अनुसार धरना स्थल पर पहुंचे जहां बैनर पोस्टर तख्ती लेकर सुबह से ही नेशनल हाईवे के ऊपर बैठकर लगातार नारेबाजी करते रहे जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई देखते देखते सूर्य चढ़ते गया और इसके बाद वाहनो मे बैठे यात्री तेज गर्मी मे उबल पड़े। ज्ञात हो कि जुगाड़ से अमाड़ जाने वाली पट्टाबहाल नाला में लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से पीएमजीएसवाय से बन रहे पुलिया निर्माण को पिछले कुछ समय से ठेकेदार के द्वारा बंद कर दिए जाने एवं आवागमन के लिए जो रपटा बना हुआ था उसे भी पुलिया निर्माण के लिए तोड़ दिया गया नाला पर कच्ची मिट्टी और रेती से अस्थाई रपटा बनाया गया जो हल्की बारिश में भी बह जाने की आशंका है। इन्ही परेशानियों को देखते हुए पुलिया को पूर्ण कराने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधा सड़क बिजली पानी पुल पुलिया के लिए कोई अड़चन न हो और सीधा ग्रामीणों को फायदा मिले जिसके लिए क्षेत्रवासी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीण मुखियाओ के द्वारा निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए संबंधित विभाग को अभ्यारण्य कोर क्षेत्र मे विभागीय अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया जाने को बता रहे हैं जिला प्रशासन की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम द्वारा आंदोलनकारी मुखियाओ से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात लगातार करते रहे लेकिन आन्दोलन कारी मुखिया फिलहाल धरातल में काम होने के बाद ही हटने की बात पर अडिग रहे और शासन प्रशासन से अपनी मांगों को मनवाने के लिए सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, पूर्व सरपंच पुस्तम सिंह मांझी,अर्जुन सिंह नायक, टीकम नागवंशी, तीरथ नाग विशेष रुप से मौजूद रहे। अमाड़ के पूर्व सरपंच पुस्तम सिंह मांझी ने बताया कि अमाड देवझर अमली जाने वाले मार्ग में निर्माण किए गए पुल को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग द्वारा बगैर अनुमति लिए तोड़ दिया गया और नया पुल का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया की मांग को लेकर एस.डी.एम कार्यालय में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। चक्काजाम की चेतावनी पूर्व में ही दिया गया था। ग्रामीणो ने बताया कि अभयारण्य कोर क्षेत्र होने के कारण निर्माण कार्य के लिए पूर्व विभागीय एनओसी निर्माण एजेंसी को लिया जाना जरूरी होता है प्रक्रिया बद्ध कार्य की शुरुआत होना चाहिए था। ताकि ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना न पडे़। संबंधित विभाग को टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बिना एनटीसीए से तमाम निर्माण कार्यों के लिए एनओसी लेना अनिवार्य है तो कार्य स्वीकृति टेंडर के समय ही इस प्रक्रिया को आगे क्यों नहीं बढ़ाया गया संबंधित विभाग को जानकारी होने के बाद भी विभाग के अधिकारी बेखबर रहते है।जिसके कारण क्षेत्र वासियों को भंयकर भुगतना पड़ता है। जिनके फल स्वरूप वन विभाग द्वारा स्वीकृत हुए कार्य को अटकाना,सरकारी राशि का दुरुपयोग जो क्षेत्रवासियों को ठेंगा दिखाने जैसा है। जुगाड़ से अमाड़ जाने वाले मार्ग पर पटटाबहाल नाला हमारी मुख्य लाईफलाईन नाला है। इस नाला मे पानी का बहाव हमेशा बना रहता है जिसके कारण हम मुख्यालय से पूरी तरह कट जाते है।

कृषि, स्वास्थ्य, राशन सहित मूलभूत सुविधाओं के लिए हमे पूरे चार माह भारी परेशानी होती है।लगभग 13 घंटा से एन एच 130 सी रायपुर देवभोग मार्ग मे सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल होकर लगातार तेज गर्मी मे अपनी आवाज बुलंद करते रहें। इस दौरान एसडीओपी पुलिस मैनपुर ओम प्रकाश कुजूर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किये गये थे।

डीएफओ यूएसटीआर पीएमजीएसवाई के अधिकारी एवं एसडीएम मैनपुर के लिखित आश्वासन

आज दिनांक 21.4.2026 को पट्टाबहाल पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों द्वारा मैनपुर देवभोग मार्ग पर ग्राम जुगाड़ के पास चक्का जाम किया गया क्षेत्र वासियों की मंशा के अनुरूप उक्त पुल के निर्माण कार्य को वर्षा ऋतु के उपरांत प्रारंभ कराने की हमारी कोशिश रहेगी। तब तक के लिए क्षति ग्रस्त रपटा को आवागमन योग्य बनाया जावेगा।तब जाकर

13 घंटे बाद शाम 5.30 बजे चक्का जाम स्थकित किया गया। पटटाबहाल नाला पर पुल निर्माण की मांग को लेकर धरना दे रहे अमाड़, कुमकोट, देवझर अमली के सैकड़ो ग्रामीणों को मनाने लगातार खंड स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा हर संभव प्रयास किया गया लेकिन तेज हवा जैसे गर्म रोड पर सैकड़ो ग्रामीण आर पार की लड़ाई ठानकर अपनी मांँग रखते रहे अंत मे 13 घंटे के धरना प्रदर्शन चक्काजाम शाम 6 बजे मैनपुर एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र के डीएफओ वरूण जैन, एवं पीएमजीएसवाई के लिखित आश्वासन के पश्चात चक्का जाम स्थगित किया गया। अब देखना होगा शासन प्रशासन और आंदोलनकारियो के बीच समाधान की दिशा में क्या सार्थक प्रयास होता है। इस दौरान चक्काजाम मे पूर्व सरपंच पुस्तम सिंह मांझी, गोपाल नेताम, सरपंच सोहद्राबाई नेताम, हेमंत नेताम,अर्जुन सिंह नायक, टीकम नागवंशी,तीरथ नाग, माधुरी बाई, पवन राम, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, लोकेश्वरी नेताम, गंगाधर, लोभनी बाई, ताराबाई, कचराबाई, लालाराम, मदन यादव, बिरसिंह, गोकुल, मोहन, नरहरी, मानसिंह, हेमंत नाग, जंगलराम, गणेश यादव, कुमोराम नेताम, धनुर्जय, जीवन सोरी, कमलेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Exit mobile version