बुधवार, 22 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के लिए सावधानी का संकेत देता है

Chhattisgarh Crimesबुधवार, 22 अप्रैल 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के लिए सावधानी का संकेत देता है। मिथुन, सिंह, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा, प्रेम, करियर और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग हैं। वहीं वृषभ, कर्क और मीन राशि को भावनात्मक और मानसिक चुनौतियों से सतर्क रहना होगा। मेष और कन्या के लिए आत्मचिंतन और संयम जरूरी रहेगा। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए आपके लिए दिन कैसा रह सकता है…

  • मेष – हाई प्रीस्टेस

आज अपने मन की बात सुनने का दिन है। मन में रहस्य और शांति का भाव रहेगा। छिपे हुए सच आज उजागर हो सकते हैं। परिवार में मौन रहकर स्थितियों को समझें। कारोबारी आज अपने अंतर्ज्ञान से सटीक निर्णय लेंगे। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें। वातावरण में गंभीरता और सादगी बनी रहेगी। आप खुद को अध्यात्म से जुड़ा हुआ पाएंगे।

करियर

चिकित्सा और शोध क्षेत्र के लोग आज बड़ी उपलब्धि पा सकते हैं। दफ्तर में आपके कामकाज की सराहना होगी। प्रबंधन से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। सफलता के नए द्वार खुलेंगे। अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।

लव

रिश्तों में सुकून महसूस होगा। साथी के साथ बिना कहे मन की बात साझा करेंगे। दूर रहने वाले प्रियजन से कोई सुखद संदेश मिल सकता है। संबंधों में आया खिंचाव आज कम होगा। लव लाइफ में किसी विषय पर आज सच्चाई और विश्वास की जीत होगी।

हेल्थ

खान-पान में तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें। हार्मोनल संतुलन के लिए जीवनशैली में बदलाव करें। सेहत के प्रति लापरवाही आज भारी पड़ सकती है। प्रकृति के सानिध्य में समय बिताएं।

लकी कलर – पर्ल व्हाइट

लकी नंबर – 6

  • वृषभ – टेन ऑफ सोर्ड्स

आज का दिन पुरानी परेशानियों के अंत का है। आप खुद को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। परिवार में किसी पुरानी अनबन का आज अंतिम फैसला होगा। कारोबारियों को घाटे के सौदों से पूरी तरह बाहर निकलने का समय है। आर्थिक मामलों में पुरानी देनदारियों से मुक्ति मिलेगी। यह समय पूरी तरह से सरेंडर करने और नई शुरुआत की प्रतीक्षा करने का है।

करियर

इंजीनियरिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपनी योजनाओं में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के व्यवहार से मन थोड़ा दुखी रह सकता है। पुराने जॉब को छोड़ने का विचार प्रबल होगा। किसी भी नए एग्रीमेंट पर साइन करने से बचें। यह वक्त आपके लिए उन्नति का नया मार्ग खोलेगा।

लव

पार्टनर के साथ चल रही पुरानी गलतफहमियों का निर्णायक अंत होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में संवाद की कमी के कारण निराशा हो सकती है। अगर कोई रिश्ता बोझ बन चुका है, तो उसे पीछे छोड़ना ही बेहतर रहेगा। दिल के घावों को भरने के लिए खुद को थोड़ा समय दें।

हेल्थ

थकान और ऊर्जा की कमी के कारण शरीर थकान महसूस करेगा। गहरे विश्राम और प्राणायाम की सख्त जरूरत है। भारी वजन उठाने से पूरी तरह परहेज करें। खान-पान में सात्विकता और अनुशासन बनाए रखें।

लकी कलर – ग्रे

लकी नंबर – 4

  • मिथुन – एस ऑफ कप्स

आज खुशियों के आगमन का दिन है। मन में शांति का संचार होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य या नया मेहमान आ सकता है। कारोबारियों के लिए नया निवेश बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। पुराने गिले-शिकवे दूर होने से वातावरण सुखद बनेगा। आपकी रचनात्मक ऊर्जा आज शिखर पर रहेगी।

करियर

कामकाज में नए प्रोजेक्ट या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। कला और रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को विशेष पहचान मिलेगी। दफ्तर में आपके समर्पण और ईमानदारी की प्रशंसा होगी। नए व्यापार की नींव रखने के लिए समय अत्यंत शुभ है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।

लव

प्रेम में नई ताजगी और मधुरता का अनुभव होगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव पहले से कहीं अधिक गहरा होगा। अविवाहितों के लिए विवाह या सगाई के सुंदर प्रस्ताव आ सकते हैं। रिश्तों में चल रहा तनाव आज पूरी तरह समाप्त होगा। आज का दिन केवल प्रेम और सुख के नाम रहेगा।

हेल्थ

पाचन तंत्र को सुचारू रखने के लिए संतुलित आहार लें। पर्याप्त नींद और विश्राम के बीच तालमेल बैठाना जरूरी है। ताजे फलों का सेवन आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा।

लकी कलर – बेबी पिंक

लकी नंबर – 3

  • कर्क – द हर्मिट

आज का दिन आत्म-मंथन और एकांत का है। आप बाहरी शोर से दूर अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे। परिवार में आपकी खामोशी को गहराई से महसूस किया जाएगा। कारोबारियों के लिए आज नई रणनीति और बारीकियों पर ध्यान देने का समय है। आर्थिक निवेश से पहले गहराई से विचार करना हितकारी रहेगा। किसी अनुभवी मार्गदर्शक की सलाह आज बहुत काम आएगी।

करियर

शिक्षा या अनुसंधान क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई अंतर्दृष्टि मिलेगी। दफ्तर में आप अकेले काम करना अधिक पसंद करेंगे। अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर नई कार्ययोजना बनाएं। प्रबंधन में आपकी भूमिका एक गंभीर पर्यवेक्षक की रहेगी। आपकी बुद्धिमत्ता ही आज आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।

लव

रिश्तों में आज आप थोड़े निजी स्थान और प्राइवेसी की मांग करेंगे। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत करने के लिए शांत संवाद जरूरी है। दूर रहने वाले प्रियजन आज पुरानी यादों में खोए रहेंगे। अविवाहित अपनी एकाकी जिंदगी का भरपूर आनंद लेंगे। रिश्तों में परिपक्वता लाने के लिए यह आत्म-मंथन का समय है। मन की स्पष्टता आज आपको सुकून देगी।

हेल्थ

अधिक सोचने के कारण सिरदर्द या बेचैनी होने की आशंका है। आंखों के स्वास्थ्य के लिए स्क्रीन का कम प्रयोग करें। शांत वातावरण और मौन ध्यान आपकी आंतरिक ऊर्जा को फिर से सक्रिय कर देगा।

लकी कलर – वार्म कोरल

लकी नंबर – 9

  • सिंह – क्वीन ऑफ वेंड्स

आज आपका आत्मविश्वास और तेज चरम पर रहेगा। आपकी मौजूदगी मात्र से घर और बाहर का वातावरण सकारात्मक हो जाएगा। आर्थिक दृष्टि से दिन काफी लाभकारी रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच मधुर संबंध और आपसी सहयोग बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए आज नई योजनाओं पर अमल करने का श्रेष्ठ समय है। आप अपनी बुद्धिमत्ता से सभी कठिन कार्य आसानी से पूरे कर लेंगे।

करियर

कार्यक्षेत्र में आज आपकी धाक जमेगी। प्रबंधन और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। महिला उद्यमियों के लिए दिन नई ऊंचाइयों को छूने वाला है। दफ्तर में आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की जाएगी।

लव

प्रेम संबंध में आज उत्साह और आपसी आकर्षण बढ़ेगा। साथी आपके साहसी और जीवंत व्यक्तित्व की ओर अधिक खिंचाव महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और शांति का विस्तार होगा। रिश्तों में आज ईमानदारी और खुलापन आपकी बॉन्डिंग को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाएगा।

हेल्थ

अधिक कार्यभार के कारण रात में हल्की थकान या मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। खान-पान में पौष्टिकता का विशेष ध्यान रखें। नियमित योग और व्यायाम आपकी कार्यक्षमता को और भी बेहतर बना देंगे।

लकी कलर – गोल्डन येलो

लकी नंबर – 1

  • कन्या – नाइट ऑफ वेंड्स

आज का दिन नई उमंग और रफ्तार का है। आप किसी रोमांचक सफर या एडवेंचर पर जा सकते हैं। परिवार में आपकी सक्रियता से सबको नई प्रेरणा मिलेगी। कारोबारी आज नए मार्केट को एक्सप्लोर करने के लिए उत्साहित रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए दिन काफी तेज रहेगा। जल्दबाजी में किए गए निवेश से बचें। आत्मविश्वास और साहस आपके व्यक्तित्व को निखारेगा।

करियर

कार्यक्षेत्र में आपकी परफॉरमेंस आज बहुत ही डायनामिक रहेगी। मार्केटिंग और सेल्स क्षेत्र के लोग आज बड़ा टारगेट अचीव करेंगे। नए जॉब के ऑफर या सडन ट्रांसफर की न्यूज मिल सकती है। अपनी स्किल्स दिखाने का यह बेस्ट समय है। प्रमोशन के लिए आपकी मेहनत रंग लाएगी।

लव

प्रेम में नई ताजगी और जुनून का संचार होगा। साथी के साथ आज आप किसी लॉन्ग ड्राइव या ट्रिप का प्लान करेंगे। सिंगल लोग आज किसी एनर्जेटिक और अट्रैक्टिव पर्सन से मिल सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी। रोमांस के लिए दिन बहुत ही लकी रहेगा।

हेल्थ

मांसपेशियों में खिंचाव या स्पोर्ट्स इंजरी की संभावना है। अपनी एनर्जी को सही दिशा देने के लिए कार्डियो या जिम वर्कआउट करें। अधिक भागदौड़ से डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं।

लकी कलर – नियॉन ग्रीन

लकी नंबर – 5

  • तुला – एस ऑफ सोर्ड्स

आज का दिन मानसिक स्पष्टता और नई विचारधारा का है। आप पुरानी दुविधाओं को पीछे छोड़कर ठोस निर्णय लेंगे। परिवार में चल रहा भ्रम दूर होगा। कारोबारियों के लिए नया और प्रभावशाली अनुबंध करने का समय है। आर्थिक बाधाएं आज अचानक समाप्त होंगी। घर का माहौल बहुत ही पारदर्शी और सीधा रहेगा। यह दिन नई और साहसी शुरुआत का प्रतीक है।

करियर

कार्यक्षेत्र में आज आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है। कानून और न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए दिन शुभ रहेगा। तकनीकी विशेषज्ञों को किसी पुरानी समस्या का सटीक हल मिलेगा। प्रबंधन में कार्यरत लोगों को पदोन्नति की खबर मिल सकती है। आपकी योजनाएं कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

लव

साथी के साथ सीधी बातचीत से पुराने मनमुटाव दूर होंगे। मित्रता में चल रहा संदेह आज पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। भावनाओं के बजाय आज आप विवेक पर अधिक ध्यान देंगे। रिश्तों में पारदर्शिता और ईमानदारी आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है।

हेल्थ

आंखों की देखभाल के लिए स्क्रीन का उपयोग कम करना बेहतर होगा। यदि पुरानी चोट में दर्द उभरे, तो सावधानी बरतें। अधिक कैफीन के सेवन से आज परहेज करना ही हितकारी रहेगा।

लकी कलर – मिडनाइट ब्लू

लकी नंबर – 8

  • वृश्चिक – नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन भावनाओं और कल्पनाओं के सुंदर संगम का है। मन में शांति और करुणा का भाव रहेगा। कोई सुखद प्रस्ताव आपको भावुक कर सकता है। परिवार में आपसी तालमेल और प्रेम बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए आज रचनात्मक सौदे बहुत ही लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक लाभ के नए मार्ग अचानक खुल सकते हैं। आप खुद को बहुत ही सकारात्मक और शांत महसूस करेंगे।

करियर

कामकाज में आज आपकी सृजनात्मकता का जादू चलेगा। कला, लेखन और कलात्मक क्षेत्रों के लोगों को विशेष पहचान मिलेगी। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपकी सलाह ली जाएगी। प्रबंधन में आपकी व्यवहारकुशलता की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी। अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रदर्शित करें।

लव

प्रेम में नयापन महसूस होगा। साथी की ओर से कोई रोमांटिक संदेश या उपहार मिल सकता है। दूर रहने वाले लोग आज भावनात्मक रूप से बहुत करीब महसूस करेंगे। आपसी विश्वास और समर्पण आज शिखर पर होगा। प्रेम में केवल सुकून रहेगा।

हेल्थ

मानसिक सुकून के लिए प्रकृति के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। शरीर में जल की मात्रा का विशेष ध्यान रखें। अधिक भावुक होने से सिर में भारीपन हो सकता है। लकी कलर – सी ग्रीन

लकी नंबर – 5

  • धनु – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

आज का दिन सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति का है। घर का वातावरण बहुत ही आरामदायक और सुरक्षित रहेगा। कारोबारी आज अपनी बुद्धिमानी से धन संचय करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से अधिक मजबूती आएगी। परिवार में किसी महिला सदस्य का सहयोग आपके लिए वरदान साबित होगा। आपकी व्यावहारिक सोच आज बड़े काम आएगी।

करियर

आपकी मेहनत और धैर्य का सम्मान होगा। वित्त और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारी को बहुत ही सलीके से निभाएंगे। प्रबंधन में आपकी कार्यकुशलता की वरिष्ठों द्वारा प्रशंसा की जाएगी।

लव

प्रेम संबंध में आज सुरक्षा और गहरा लगाव महसूस होगा। साथी के साथ घरेलू सुख-सुविधाओं पर चर्चा हो सकती है। दूर रहने वाले व्यक्ति भावनात्मक रूप से बहुत शांत और संतुष्ट रहेंगे। सिंगल लोग आज किसी सुलझे हुए व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे। रिश्ते में स्थिरता रहेगी।

हेल्थ

त्वचा की देखभाल के लिए प्राकृतिक उपायों का प्रयोग करना बेहतर रहेगा। खान-पान में अनुशासन आपको मौसमी बीमारियों से दूर रखेगा। शाम को टहलना मानसिक शांति देगा।

लकी कलर – लैवेंडर

लकी नंबर – 1

  • मकर – द एम्प्रेस

आज का दिन सुख-समृद्धि और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपके आसपास का वातावरण बहुत ही सुंदर और खुशहाल बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति का विस्तार होगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन धन लाभ और नए अवसरों वाला साबित होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता आज निखर कर सबके सामने आएगी। आप खुद को बहुत सुरक्षित और संपन्न महसूस करेंगे।

करियर

आज आपकी मेहनत का फल मिलेगा। क्रिएटिव फील्ड और कला से जुड़े लोगों को विशेष ख्याति प्राप्त होगी। दफ्तर में आप एक मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आएंगे। नए प्रोजेक्ट्स को आप बड़ी संजीदगी से आगे बढ़ाएंगे। प्रबंधन में आपकी कार्यकुशलता की वरिष्ठों द्वारा सराहना होगी।

लव

प्रेम संबंध में मधुरता और समर्पण का भाव रहेगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव पहले से कहीं अधिक गहरा होगा। दूर रहने वाले लोग सुखद यादों और बातचीत में समय बिताएंगे। दोस्तों के साथ संबंध में नई ताजगी का संचार होगा। रिश्तों में आज केवल आपसी सम्मान और प्रेम रहेगा।

हेल्थ

खान-पान में पौष्टिकता और अनुशासन बनाए रखना आपके लिए जरूरी है। हार्मोनल संतुलन के लिए अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं। रात की गहरी नींद आपको नई स्फूर्ति और ताजगी देगी।

लकी कलर – कैरेमल

लकी नंबर – 7

  • कुंभ – किंग ऑफ कप्स

आज का दिन भावनात्मक परिपक्वता और मानसिक शांति का है। आप अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखेंगे, जिससे बिगड़े काम बनेंगे। परिवार में स्थिरता और सुरक्षा का सुखद अनुभव होगा। कारोबारी समझदारी भरे फैसलों से बड़ा लाभ कमाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनी रहेगी। दूसरों की मदद करना आपको आंतरिक खुशी देगा। आप अपने धैर्य और शालीनता से सबका दिल जीत लेंगे।

करियर

चिकित्सा और परामर्श क्षेत्र के लोगों आज विशेष सफलता पाएंगे। दफ्तर में आप अपनी टीम के लिए एक कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। प्रबंधन में आपकी कार्यकुशलता और संयम वरिष्ठों को प्रभावित करेगा। आपकी संतुलित सोच आज नए प्रोजेक्ट्स में सफलता दिलाएगी।

लव

साथी के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही परिपक्व और भरोसेमंद रहेगी। दूर रहने वाले लोग आज भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे। मित्रों के साथ संबंध में नई मिठास और सहयोग बढ़ेगा। रिश्तों में आज केवल आपसी सम्मान और शांति का वास होगा।

हेल्थ

मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान का सहारा लेना बहुत लाभकारी रहेगा। खान-पान में सात्विकता और अनुशासन बनाए रखें। रात को गहरी और सुकून भरी नींद आपकी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाएगी।

लकी कलर – मौवे

लकी नंबर – 2

  • मीन – नाइन ऑफ सोर्ड्स

आज मन में बेवजह की चिंता और घबराहट बनी रह सकती है। आप पुरानी बातों को लेकर मन ही मन परेशान रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। आर्थिक फैसलों को लेकर मन में डर बना रहेगा। रात की नींद प्रभावित होने के संकेत हैं। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी न होने दें।

करियर

आप काफी दबाव महसूस करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों की बातों को गंभीरता से न लें। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर मन में संशय रहेगा। प्रबंधन में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। खुद को शांत रखने के लिए काम से थोड़ा विराम लें। धैर्य से काम लेना ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।

लव

प्रेम में असुरक्षा की भावना हो सकती है। साथी के साथ संवाद में स्पष्टता न होने से दूरियां बढ़ सकती हैं। दूर रहने वाले लोग आज अकेलापन महसूस करेंगे। रिश्ते में पुरानी यादें आज फिर से उभर सकती हैं। आपसी विश्वास बनाए रखना आज बहुत जरूरी है।

हेल्थ

बेचैनी आपकी शारीरिक शक्ति को कम कर सकती है। आंखों में थकान और भारीपन महसूस होगा। शांति के लिए ध्यान का सहारा लें। खान-पान में लापरवाही बरतने से पाचन खराब हो सकता है। खुद को शांत रखने के लिए मधुर धुन सुनें।

लकी कलर – पीच

लकी नंबर – 9

Exit mobile version