छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कैरेक्टर पर शक के चलते पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला। इसके बाद आरोपी थाने पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम जीवन नोरगे (65) है। वह पत्नी सरस्वती नोरगे पर शक करता था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। मंगलवार को इस बात पर दोनों का विवाद हो गया।

 

सिर पर किया हमला

 

इसे गुस्साए जीवन ने कुल्हाड़ी से हमला सरस्वती के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटनाक्रम बताई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। शव मुंह के बल पड़ा मिला

 

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां सरस्वती का शव मुंह के बल पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। कमरे में खून बिखरा हुआ था, वहीं पास में टूटी चूड़ियां और खून से सनी कुल्हाड़ी थी।

 

कुल्हाड़ी बरामद

 

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी जीवन के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version