
मुखबिर की सुचना के आधार पर पकड़ा गया आरोपी
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का जांच किया गया, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भेंडरी, थाना पस्ता निवासी अजय कुमार चेरवा (23) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, आरोपी अजय कुमार चेरवा ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस की कार्रवाई
आरोपी की निशानदेही पर जली हुई बाइक बरामद कर जब्त कर ली गई है। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) और 326(एफ) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।